
Deoghar: चुनावी मौसम के बीच भाजपा का चुनाव अभियान तेज हो गया है. भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गांव चलो अभियान 10 फरवरी को होगा. जिसकी की तैयारी पूरी कर ली गई है. अभियान के तहत भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिताएंगे. इसको लेकर संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपा गया है. साथ ही अगले दिन 11 फरवरी को संबंधित बूथ पर सर्मपण दिवस मनाया जाएगा. जिसके बाद प्रवासी अपने क्षेत्र में लौट जाएंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया है. बता दें कि भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा. इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे. कार्यक्रम को लेकर जिले के सारवां मंडल में मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में देर शाम तक गांव की ओर चलो अभियान का कीट तैयार किया गया. कीट में भाजपा का झंडा, पत्रक, पट्टा आदि शामिल है. मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि कल शुक्रवार को स्थानीय दुखिया मंदिर के समीप भाजपा सारवां मंडल की बैठक आयोजित की है. जिसमें मंडल के 85 बूथों के लिए प्रवासी को कीट प्रदान किया जाएगा. कीट तैयार करने में मंडल अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पोद्दार, महामंत्री दिलीप पांडेय, पवन पांडेय, विजय वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इसे भी पढ़ें: संसद में झारखंडः अवैध खनन के खिलाफर 2019-2023 तक दर्ज किए गए 6597 FIR, 12,280 वाहन हुए जब्त




