
Ranchi: जमशेदपुर पुलिस ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र में व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे एक अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी विधाता तंतु बाई थार से घूम कर रंगदारी मांग रहा था. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से एक महंगी गाड़ी से घूम-घूम कर क्षेत्र के दुकानदारों को पिस्तौल का भय दिखा कर रंगदारी की मांग कर रहा था. सूचना पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई. इसी बीच पोस्ट ऑफिस रोड के समीप अपराधी के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस घेराबंदी किया तो आरोपी आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक गोल्फ स्टिक और मोबाइल बरामद किया है.
आरोपी पिछले दिनों सीताराम डेरा क्षेत्र में हुई हत्याकांड के मामले में भी जांच कर रही है. माना जा रहा है कि उस हत्याकांड में भी विधाता का हाथ था. विधाता वांछित कुख्यात अपराधी है. वह पिछले एक साल से फरार चल रहा था. उसकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही थी. आरोपी डकैती सहित विभिन्न मामलों मे छह बार जेल जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: पलामू एक्सप्रेस में डाका डालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी, दो महिला सहित 15 गिरफ्तार, हथियार समेत कई अन्य सामान बरामद




