Crime NewsLatehar

पलामू एक्सप्रेस में डाका डालने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी, दो महिला सहित 15 गिरफ्तार, हथियार समेत कई अन्य सामान बरामद

गिरफ्तार अपराधी जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती की घटना को दे चुके हैं अंजाम

Ranchi:  लातेहार पुलिस ने पलामू एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले दो महिला समेत 15 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी मे लातेहार जिले का जोबांग थाना क्षेत्र के मुर्मू निवासी अख्तर अंसारी, मणिका थाना क्षेत्र के जुंगुर निवासी रंजीत शर्मा,माइल मटलांग निवासी अनिल कुमार सोनी उर्फ चंदन सोनी, लातेहार थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी पंकज कुमार सोनी, नवागढ़ निवासी फुलतेस कुमार,बिनगड़ा निवासी वीणा कुमारी, बरियातू जागीर निवासी सिकंदर सिंह उर्फ ननकू, सुरेंद्र कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, पलामू जिले के पिपरा थान क्षेत्र के अन्धारीबग निवासी कुंदन प्रसाद गुप्ता, सतबरवा थाना क्षेत्र के भोगू निवासी अभय पासवान, पाटन थाना क्षेत्र के पाटन भंडार निवासी राजेश कुमार सोनी ओर शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज निवासी जिया बैगम का नाम शामिल है.

आरोपी के पास से 7.65MM का तीन देशी पिस्टल, 7.65 MM का 17 गोली, दो देशी कार्बवाईन, दो गोली, एक देशी कट्टा, एक गोली, 17 मोबाइल, दो बोलेरो, आठ बाइक, 49,000 रुपये, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, दो सोने की अंगुठी, तीन कान का टॉप, एक सोने का चेन सहित कई सामान पुलिस ने बरामद किया है.

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बुधवार को सुचना मिली कि लातेहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं-3 के दक्षिण दिशा के आस-पास किसी खाली एवं निर्जन स्थान पर कुछ आपराधिक हरवे हथियार से लैश होकर एकत्रित हुए हैं, जो किसी बड़ी ट्रेन डकैती की घटना को अंजाम देने कि योजना बना रहे हैं. सूचना पर एसडीपीओ लातेहार और ट्रेनी आईपीएस ललीत मीना के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें कुल चार टीमें शामिल थी. छापामारी दल लातेहार रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तुपु जाने वाली सड़क के पास स्थित पुटुस की झाड़ीनुमा खाली एवं निर्जन स्थान की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया. इस क्रम में छापेमारी दल को उक्त स्थान पर करीब 14-15 व्यक्तियों के एकत्रित होकर किसी अपराध की योजना बनाते हुए दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर इधर उधर भागने लगे. पुलिस की टीम भाग रहे  अपराधकर्मियों में से दस को पकड़ लिया. पाँच अपराधकर्मी रात्रि एवं जंगल झाड़ी का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गये. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के क्रम में बताया गया कि देर रात्रि में गुजरने वाली पलामू एक्सप्रेस ट्रेन मे एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी के साथ ये सभी हरवै हथियार से लैश होकर योजना बना रहे थे. गिरफ्तार अपराधियो के निशानदेही पर फरार पाँच अपराधियो को गिरफ्तार किया गया. इस

संबंध में लातेहार थाना (काण्ड सं -19/2024) आईपीसी की धारा 399/400/402/412 एवं 25(1-B)a/26(2)/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पकड़ाये आरोपी ने बताया कि पूर्व में सम्बलपूर जम्मुतब्बी एक्सप्रेस डकैती काण्ड एवं लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अतिरिक्त पलामू जिले के कई थाना क्षेत्रों में अंजमा दिये गये काण्डों में अपनी-अपनी संलिप्ता की बात स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें: गेम लाइक और सब्सक्राइब करने के नाम पर 63.98 लाख की ठगी, टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर फंसाने वाले दो साइबर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button