
Ranchi: चतरा के जोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी की जा रही है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जोरी थाना क्षेत्र स्थित जंगल में हुई है.
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल बल इलाके में सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए. हालांकि एक जवान को गोली लगी. यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है कि किस संगठन से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहें हैं.
इसे भी पढ़ें: विनोद सिंह का चैट वायरल, कहा- कहीं का डीसी बना दो… महीना दो करोड़




