
Khunti : जिला पुलिस को मंगलवार दो बड़ी सफलताएं हाथ लगीं. जहां एक तरफ ट्रक चालक सरदार जोगा सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी व भाकपा माओवादी के दो उग्रवादी लक्ष्मण मुंडा और मनय मुंडा को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी ओर पत्थलगड़ी आंदोलन के आरोपी पौलुस टूटी की गिरफ्तारी साईको थाना क्षेत्र से हुई.
इसे भी पढ़ें : अपराधियों को पुलिस का संरक्षण भाजपा नेता की जान का बना दुश्मन, अब विरोध प्रदर्शन
ट्रक चालक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
3 अगस्त बिहार-झारखंड बंदी के दौरान ट्रक चालक जोगा सिंह की हत्याकांड कर दी गई थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण मुंडा और मनय मुंडा को पुलिस द्वारा साईको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. यह दोनों गिरफ्तार माओवादियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की यह दोनों साईको इलाके में है. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें : पढ़िए डीसी पाकुड़ ने न्यूज विंग को नोटिस भेज कर क्या कहा और उसपर डीसी दिलीप कुमार झा का क्या है पक्ष
बंदी के दौरान ट्रक चालक को जलाया था जिंदा
झारखंड बंद के दौरान खूंटी जिले के खूंटी-तमाड़ रोड में दिनदहाड़े एक पाईप लदे ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया गया था. ट्रक चालक जोगा सिंह को पहले गोली मारी उसके बाद जिंदा जला दिया था. जोगा सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाला था. जो राउरकेला से त्रिलोचन सिंह के ट्रेलर से लोहे के पाईप लेकर जमशेदपुर जा रहा था. चालक नक्सली बंद से बेखबर था. यह घटना खूंटी-तमाड़ रोड में साईको थाना क्षेत्र के आड़ा घाटी के पास घटित हुई थी. कुछ वाहन चालकों ने पुलिस को बताया था कि नक्सलियों की संख्या 10-15 थी. जिन्होंने ट्रेलर को रोकर पहले चालक जोगा सिंह को गोली मारी. उसके बाद ट्रेलर की टंकी से डीजल निकालकर उसमें आग लगा दी.
इसे भी पढ़ें : बकोरिया कांडः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी को हटाने की मांग की
पत्थलगड़ी आंदोलन के आरोपी को भी किया गिरफ्तार
खूंटी में पत्थलगढ़ी आंदोलन का आरोपी पौलुस टूटी को साईको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. मुरहू थाना घेराव मामले में भी आरोपी था पौलुस टूटी. दो मामलों में पुलिस को तलाश थी.
इसे भी पढ़ें : आम चुनाव 2019: खूंटी से अर्जुन मुंडा होंगे बीजेपी कैंडिडेट ? जमशेदपुर और खूंटी है भाजपा की सेफ सीट




