JharkhandPalamu

पलामू: पीडीएस डीलर की हत्या के विरोध में हुसैनाबाद बंद, सड़क जामकर प्रदर्शन

Palamu: पलामू में एक पीडीएस डीलर की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है. जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला में सोमवार की देर शाम जनवितरण प्रणाली के डीलर ओमप्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके विरोध में मंगलवार को जनाक्रोश भड़क गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए हैं और जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. साथ ही हुसैनाबाद बाजार को बंद करा दिया गया है. सड़क जाम कर लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. वही इस प्रदर्शन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ेंःहुसैनाबाद : पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या

सड़क पर आगजनी, जहां-तहां रोके वाहन

हत्या और लचर पुलिसिया व्यवस्था का आरोप लगाकर सुबह-सुबह भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और सड़कों पर आगजनी कर दी. मुख्य सड़क पर टायर जलाए जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया. कुछ लोग सड़क जाम कर धरना पर बैठ गए. इसी बीच कुछ आन्दोलनकारियों ने हुसैनाबाद बाजार को भी बंद करा दिया. सुबह के समय ज्यादातर दुकानें नहीं खुली थी. इधर लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए किसी दुकान को नहीं खोला जा सका. प्रदर्शनकारी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःबकोरिया कांडः डीजीपी के कारण गृहमंत्री की हैसियत से मुख्यमंत्री रघुवर दास भी आ सकते हैं जांच के…

हिरासत में  चार लोग

घटना के बाद सोमवार रात से जारी कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच पुलिस को घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं. पुलिस फूटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से किसी की गिरफ्तारी या फिर हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है.

एसडीओ के समझाने पर शांत हुआ मामला

एसडीओ कुंदन कुमार द्वारा समझाने और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर जाम दोपहर एक बजे हटाया गया. इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. आन्दोलनकारियों ने आरोप लगाया कि हुसैनाबाद में बालू और दारू का काला कारोबार किए जाने से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. इस अवैध धंधे से मोटी कमाई हो रही है, जिसके हिस्सेदार प्रशासनिक अधिकारी भी हो गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःसीबीआई : एन इनसाइड स्टोरी

ज्ञात हो कि सोमवार देर शाम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला शहरी क्षेत्र के अति व्यस्तम क्षेत्र सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास ओम प्रकाश सिंह नामक पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ओम प्रकाश सिंह पेट्रोल पम्प के पास झोपड़ीनुमा होटल में बैठकर शराब पी रहे थे. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

 

Related Articles

Back to top button