Crime NewsGiridihNEWS

गिरिडीह के जमुआ में कोयले की अवैध तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 2 गाड़ी भी जब्त

Giridih: जिले के जमुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को अवैध कोयला लोड दो पिकवन को जब्त किया है. वही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाया है. गिरफ्तार तस्करों में प्रमोद यादव, दामोदर विश्वकर्मा और राजू सोरेन शामिल है.

पूछताछ में तीनो आरोपियों ने बताया की दोनो पिकवन में लोड कोयले का स्टॉक बोकारो के एक हार्दकोक प्लांट से निकल कर गिरिडीह के भेलवाघाटी के एक ईट भट्ठा पहुंचाया जा रहा था. इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह मिले गुप्त सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी सह डीएसपी नीलम कुजूर ने जमुआ गिरिडीह के जोरासांख चौक में जब्त किया.

Related Articles

Back to top button