
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत चांदो गांव में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति समान्य की ओर होती जा रही है. हालांकि गांव में अभी भी धारा 144 लागू है. चांदो सहित अन्य गांवों में पुलिस बलों की तैनाती है. सोमवार को गांव में पूरी तरह शांति लाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों समुदायों के लोगों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी भागीदारी निभायी.
इसे भी पढ़ें : बकोरिया कांड की जांच करेगी सीबीआइ, सीआइडी की जांच सही दिशा में नहीं : हाइकोर्ट
नये सिरे से जीवन बसर करने का आग्रह
पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा ने बताया कि वैसे चांदो में दोनों समुदाय के लोगों का अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर आना-जाना शुरू हो गया है. गांव में स्कूल खुले हैं, लेकिन बच्चों की संख्या काफी कम है. एक दो दिनों में बच्चों की उपस्थिति समान्य हो जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों से पुलिस बल के जवान गांव में तैनात किए गए हैं, जो गांव में समान्य स्थिति बहाल करने में लगे हुए हैं. चांदो पुलिस पिकेट में हुई शांति समिति की बैठक में एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता और डीएसपी सुरजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान दोनों समुदायों से आपसी मनमुटाव को दूरकर नये सिरे से जीवन बसर करने का आग्रह किया गया. यह भी बताया गया कि इससे गांव और ग्रामीणों का ही नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें : बकोरिया कांड : न्यूज विंग ने न्याय के लिए चलाया था अभियान, पढ़िये सभी खबरें एक साथ
35 पर प्राथमिकी,आठ भेजे गए जेल
गत 19 अक्टूबर की रात मूर्ति हिंसक झड़प मामले में 35 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. सत्यनारायण सिंह की मौत चालक की लापरवाही से हुई है. इस संबंध में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चांदो और आस पास के ग्रामीणों से झूठे अफवाह से दूर रहने और सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में सहयोग करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के डीसी दिलीप कुमार झा और एएमओ सुरेश शर्मा ने न्यूज विंग को भेजा लीगल नोटिस, 20.30 करोड़…
आर्थिक सहायता देने की हो रही तैयारी
प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी तैयारी चल रही है. जिन लोगों के घरों व वाहनों में आगजनी की घटना हुई है, उन परिवारों को खाने-पीने के लिए अनाज उपलब्ध करा दिया गया है और दावे के अनुसार मुआवजा राशि भुगतान की कार्रवाई की जायेगी.




