JharkhandLead NewsRanchi

राजधानी के इन जगहों पर कल सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम बुधवार को पूछताछ करनेवाली है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने राजधानी के राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया है.

सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की संभावना को लेकर धारा-144 लगायी गयी है.

विभिन्न संगठनों, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली इत्यादि किये जाने की सूचना है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर धारा-144 लागू किया है.

इसे भी पढे़ं – हेमंत सोरेन ने पद की गरिमा खत्म कर दी है : सुदेश कुमार महतो

Related Articles

Back to top button