BokaroNEWS

बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी गोमिया मोड़ पर धरने पर बैठी

Gomia:  बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने को लेकर जिप अध्यक्षा सुनीता देवी गोमिया मोड़ में धरने पर बैठी हुई है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सारी अर्हता पूरी रखता है. उसके बावजूद भी बेरमो को जिला ना बनाना यहां की जनता के साथ अन्याय है. 15 लाख की जनसंख्या का आखिर क्या गुनाह है. जो बेरमो को जिला बनने नहीं दिया जा रहा है. जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे. खूंटी और रामगढ़ जैसे छोटे जगह जिला बन चुके हैं लेकिन बेरमो क्यों नहीं, सरकार को दो सालों से जगाने का काम कर रहे हैं लेकिन वह चिरनिद्रा में सोयी हुई है.

वहीं दूसरी ओर भाजपा ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव ने कहा कि यह आंदोलन गैर राजनीतिक है. अनुमंडल क्षेत्र के 15 लाख जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. बेरमो अनुमंडल बनने के 51 साल बाद भी ऐसा लगता है कि सरकार को मानो बेरमों की जनता की आवश्यकता नहीं है. अगर सरकार बेरमो को जिला नहीं बनाती है तो पानी, बिजली, कोयला सब कुछ रोक दिया जाएगा. इतना ही नहीं आगे जाकर जनता कर सड़क पर उतरेगी. तो वही इस बंद से यातायात पूरी तरह प्रभावित है और क्षेत्र में चारों ओर बंदी का असर है.

Related Articles

Back to top button