Chaibasa

घरेलू विवाद में भतीजे ने की चाचा की बेहरमी से पिटाई, मौत

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना अंतर्गत घरेलू विवाद में भतीजे ने चाचा को जमकर कर दी पिटाई कर दी जिससे चाचा की मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना अंतर्गत मेदासाई गांव निवासी चाचा पानो सुरीन ने भतीजे सावन सुरीन के बीच किसी बात को लेकर सोमवार की रात आपसी विवाद में बात इतनी बढ़ गया कि आरोपी भतीजे ने घर में रखे सामानों से उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह घायल हो गया था. रात अधिक हो जाने के कारण उसका समय पर इलाज नहीं हुआ. मंगलवार को सुबह उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: ED ने कैबिनेट सचिव से कहा, निदेशालय किसी को भी पूछताछ के लिए कर सकता है समन, आपसे पूछने की जरूरत नहीं

Related Articles

Back to top button