JharkhandNEWSRanchi

हर व्यक्ति में गुण होते हैं, जिसकी प्रशंसा करें, दुश्मन की भी निंदा ना करें: महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज

Ranchi: हरिद्वार धाम से पधारे श्री श्री 1008 जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतनंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रांची के हरमू मैदान में श्री राम कथा का आयोजन हो रहा है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन का मूलमंत्र है हम सब मिल जुल कर रहे. उन्होंने कहा कलयुग में में भगवान कब अवतार आएंगे इतना अत्यचार हो रहा भगवान क्यो नही आ रहे. दैत्य दानव के अत्याचार की चर्चा की. उन्होंने कहा सभी जातियों की जनगणना होनी चाहिए साथ ही राष्ट्र का भला सोचने वाले को ही देश चलाने की सेवा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा अहंकार, जय, विजय ,हमारी कीर्ति हमे हमारे भगवान से मिलने नही देती.

हमारे देश मे समय बदलने का, युग परिवर्तन का संकेत है अब यह जय जयकार भारत माता की, भगवान श्री राम की हो रही है. नारद प्रसंग पर चर्चा कर कहा भक्तो के सबसे बड़े भक्त नारद मुनि है. निंदा किसी की भी ना करे निंदा करने वाले कि भी जब आप प्रशंसा करेंगे तो वो आपकी निंदा नही करेंगे. भगवान के भक्ति पर चर्चा करते हुए बताया भगवान जिसकी रक्षा करते है उसका कोई भी कुछ नही बिगाड़ सकता. भक्ति वो ताकत होती है जो सारी गति बदल देती है. भक्त को अहंकार आ जाये तो कितना भी सिद्ध पुरुष हो उसे गिरने में देर नही लगेगा. इसलिए अहंकार ना करे उन्होंने कहा सबकी प्रशंशा करे दुश्मन की भी निंदा ना करे और दोस्त को भी गुप्त बाते ना बतावे क्योंकि जब वो आपका दोस्त नही रहेगा तो आपकी निन्दा करेगा हर व्यक्ति में गुण अवगुण दोनों होते हैं, आप उस व्यक्ति के गुणों को ले आगे बढ़ जायें.

इसके पूर्व सोमवार को मंच पर यजमान व उनके परिवार के द्वारा व्यास जी की आरती की गई. इस अवसर पर राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ,अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, सुरेश सिंह ,प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी,(केंद्रीय अध्यक्ष भारतीय जनतंत्र मोर्चा) श्याम झा ,अरुण सिंह ने गुरु जी को माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया. कथा श्रवन सांसद दीपक प्रकाश, संघ से अनिल ठाकुर, (पूर्व अध्यक्ष मैनुरिटी कमीशन) रिजवान खान ने किया. कथा स्थल पर लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

Related Articles

Back to top button