Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarKhuntiLead NewsMain SliderNEWSRanchi

एक ही जमीन की दोबारा रजिस्ट्री नहीं करने पर रजिस्ट्रार और कर्मियों से बदसलूकी, मामला दर्ज

Ranchi: एक ही जमीन को दोबारा रजिस्ट्री नही करने पर रजिस्ट्रार और कर्मियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है. मामला खूंटी जिले के अवर निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय का है. मामले को लेकर खूंटी के रजिस्ट्रार बाल्मीकि साहू ने शनिवार को खूंटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें: ईडी ने छापेमारी में जिस खाते को किया था फ्रीज, उससे जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों से करेगी पूछताछ

इनमें रांची जिले के धुर्वा निवासी हरिनारायण मिश्रा, असम के सोनीतपुर जिला के नहारानी टीई निवासी सुरेश ग्रेरवा कुमार और धुर्वा निवासी मृत्युंजय कुमार सिन्हा के विरुद्ध प्राथमिकी (कांड संख्या 09/24) आईपीसी की धारा 341/ 323/ 353/ 379/ 504/ 506/ 34 में दर्ज की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक कर्रा के गोसो गांव की 1.81 एकड़ जमीन है जिसका 8 नवम्बर 2023 को निबंधन हो चुका है. डीसी और एसपी ने मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया है. अब आरोपी इसी जमीन को दोबारा रजिस्ट्री के लिये दबाब बना रहा है. इन लोगों पर आरोप है कि रजिस्ट्रार ने जब उक्त जमीन की दोबारा रजिस्ट्री करने से इनकार किया तो तीनों आरोपियों ने प्रधान सहायक अभिराम नायक से धक्का-मुक्की कर जबरन सरकारी दस्तावेज छीनने लगे.

आरोपियों ने कहा कि हमारा निबंधन नहीं होगा तो किसी का नहीं होगा. इस दौरान हरिनारायण मिश्र ने रजिस्ट्रार को परिणाम भुगतने की भी धमकी दे डाली. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button