JharkhandLead NewsRanchi

80 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, केट कटा, सीएम हेमंत ने दी बधाई

Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन 11 जनवरी यानी आज 80 साल के हो गये. इस मौके पर गुरुजी ने केक काटा. इस दौरान सीएम हेमंत सोरन, रूपी सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावा परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

महाजनों के खिलाफ शिबू सोरेन के पिता ने खोला था मोर्चा

शिबू सोरेन के पिता सोबरन सोरेन रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव के रहनेवाले थे. वही रामगढ़, जहां के राजा कामाख्या नारायण सिंह थे और जहां 1939 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था. उस जमाने में सोबरन सोरेन की गिनती उन चंद आदिवासियों में होती थी, जो पढ़े-लिखे थे. सोबरन पेशे से शिक्षक थे. उनकी राजनीति में भी दिलचस्पी थी. वह शांत, सौम्य स्वभाव के थे, लेकिन किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करते थे. महाजनों-सूदखोरों से उनकी एकदम नहीं पटती थी. उस दौर में छोटा नागपुर के इलाके में महाजनों के शोषण का एक प्रचलित तरीका था. महाजन ज़रूरत पड़ने पर सूद पर धान देते और फसल कटने पर डेवढ़ा यानी डेढ़ गुना वसूलते. सूद न चुकाने पर जोर-जबरदस्ती से गरीब आदिवासियों की जमीन अपने नाम करवा लेते. इसलिए वे महाजनों की आंख की किरकिरी बन गये थे. 27 नवंबर 1957 की सुबह थी. सोबरन सोरेन सुबह के अंधेरे में ट्रेन पकड़ने के लिए निकले. स्टेशन का रास्ता जंगलों से होकर गुजरता था. वह उसी रास्ते से निकले थे. लेकिन तभी घात लगाकर जंगल में बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी.

शिबू सोरेन ने शुरू किया धनकटनी आंदोलन

पिता की हत्या के वक्त शिबू सोरेन गोला के एक स्कूल में पढ़ते थे. उन पर इस घटना का गहरा प्रभाव पड़ा. उन्होंने महाजनों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी. उनकी इस लड़ाई को ‘धनकटनी आंदोलन’ कहा गया. बाद के दिनों में इस आंदोलन में बिनोद बिहारी महतो और कामरेड एके राय जैसे मजदूर नेता भी शामिल हुए. सबने मिलकर महाजनों के अत्याचार के खिलाफ और साथ ही कोयलांचल में माफियागिरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. और इसी लड़ाई के दौरान का साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के उदय का एक कारण बना.

इसे भी पढ़ें – Political Gossip: आखिर शिबू सोरेन के केक सेरेमनी में क्यों हो गयी मंत्री मिथिलेश और महासचिव विनोद पांडेय के बीच तकरार

Related Articles

Back to top button