JharkhandLead NewsRanchi

नीतीश कुमार की जनसभा अब रामगढ़ में 3 फरवरी को

Ranchi : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 3 फ़रवरी को रामगढ़ आयेंगे. पूर्व में उन्हें 21 जनवरी को नीतीश ज़ोहार जनसभा में शामिल होने रामगढ़ आना था. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने प्रदेश जदयू कार्यालय में गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुरजी की जयंती है. उसके 100 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी इसे शताब्दी समारोह के रूप में मना रही है. इसके साथ ही 26 जनवरी के मद्देनज़र उनकी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम की तिथि बढ़ा दी गयी है.

प्रेस वार्ता में नीतीश ज़ोहार कार्यक्रम के संयोजक मधुकर सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सागर उपाध्यक्ष डॉ आफ़ताब जमिल, कुमार, प्रदेश महासचिव उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, संजय सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – बीजेपी के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एसीबी में दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायतकर्ता को एसीबी ने गवाही के लिए बुलाया

Related Articles

Back to top button