
Ranchi: गुमला पुलिस ने राजस्थान से एक साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी चेटर स्थित सरकारी स्कूल में आर्मी कैप लगाये जाने के नाम 10 सिलेंडर की जरुरत बताया और झांसे में लेकर 147300 रुपये की ठगी कर ली. गिरफ्तार आरोपी में राजस्थान के डिंग जिले के कामा थाना क्षेत्र स्थित धुलवारा निवासी रकीब खान (उम्र 28) पिता-रेशम खान का नाम शामिल है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और महाराष्ट्र ठाणे के नाथुराम महाडिका नाम से बना आधार और पैन कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई ने साहिबगंज में दी दबिश, कई ठिकानों पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार 4 जनवरी को चेटर रोड निवासी विशेष कुमार आनन्द को एक अज्ञात मोबाईल नंबर 7898603894 से अपने आप को आर्मी का बंदा बताया तथा उसने बोला कि चेटर रोड स्थित सरकारी विधालय में आर्मी की कैंप लगी है. जिसके लिए 10 (19 किग्रा) का सिलेण्डर रिफील चाहिए. इसके बाद आरोपी बोला कि आर्मी का मेजर जोरा सिंह काल करेगा पेमेन्ट करने के लिए. कुछ देर बाद विशेष आनन्द के वाट्सअप पर 7561887484 से वाट्सअप काल आया और उसने बोला कि आर्मी बैंक खाता का पेमेन्ट करने का ये तरीका है कि पहले आप कुछ राशि उस अकाउंट भेजना पडता है फिर आर्मी के बैंक खाता से उसका दोगुना भेज देते है. ऐसा करके विशेष आनन्द से करीब 147300 की ठगी किया गया.
गुमला थाना (कांड सं-08/24) में प्राथमिकी दर्ज किया. गुमला एसपी ने मामले को लेकर एक एसआईटी का गठन किया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा, साईबर सेल के सहयोग ठगी किए गए मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर राजस्थान जाकर आरोपी रकीब खान को गिरफ्तार किया. पुलिस आऱोपी के घर से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया. इसके बाद आरोपी को गुमला पुलिस राजस्थान से गुमला लेकर पहुंची.




