Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSci & TechTOP SLIDERTop Story

भारतीय मिशन ‘गगनयान’ 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद

New Delhi: इंसानों को अंतरिक्ष भेजने वाला भारतीय मिशन ‘गगनयान’ 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले इस मिशन को आज़ादी के 75 साल पूरे होने वाले साल में भेजने की योजना थी, लेकिन कोरोना के कारण इस मिशन में देरी हो गई.

चंद्र मिशन ‘चंद्रयान’ को बहुत बड़ी उपलब्धि करार देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि 1969 में जब अमेरिका ने चंद्रमा पर इंसान भेजा था, तब भारत में इसरो स्थापित ही हुआ था. उनके अनुसार, 1969 का हम इतिहास देखेंगे, तो इसरो की स्थापना का समाचार ज़्यादा नहीं मिलेगा, क्योंकि तब अमेरिका ने चांद पर इंसान भेज दिया था. लेकिन आज वही इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. आज अमेरिका भारत से आंकड़े मांग रहा है यानी जो हमसे आगे थे, हम उनकी अगुवाई करने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button