
Ranchi: राजधानी रांची के बड़ा तालाब से चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मृतक व्यक्ति का नाम आसिफ है. बताया जा रहा है कि वह चार दिनों से लापता था और परिजनों की ओर से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी. वह सुखदेवनगर का रहने वाला बताया जा रहा है. कोतवाली डीएसपी ने इस संबंध में बताया कि पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के मूल कारणों का पता चल सकेगा. हालांकि पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: होटवार जेल के जेलर समेत तीन हुए निलंबित




