Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSci & TechTOP SLIDERTop Story

नए साल की पहली सुबह इसरो ने लॉन्च किया एक्सपोसैट, वेधशाला की तरह काम करने वाले दुनिया का दूसरा सैटेलाइट

Sri Harikota: 2024 के पहले दिन इसरो ने नए अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया है. ये मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस केंद्र से रविवार सुबह लॉन्च किया गया है. इस मिशन के ज़रिए भारत ब्लैक होल्स और सुपरनोवा जैसी सुदूर चीजों पर अध्ययन करने की कोशिश करेगा. इसरो ने पीएसएलवी-सी 58 के ज़रिए एक्सपोसैट नाम की सैटेलाइट को अंतरिक्ष की ओर रवाना किया है. इसके साथ 10 अन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष की ओर रवाना की गई हैं.

पहले एक्सपोसैट को दिसंबर के आखिर में लॉन्च करने की योजना थी. एक्सपोसैट एक्स-रे पोलेरिमीटर यानी X-ray Polarimeter Satellite. भारत का पीएसएलवी इस सैटेलाइट को 650 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा. सैटेलाइट को पांच साल तक काम करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. ये एक्स-रे के अहम डेटा जुटाएगा और इससे हमें ब्रह्मांड को बेहतर तरीके समझने में मदद मिलेगी. ये वेधशाला की तरह काम करने वाले दुनिया का दूसरा सैटेलाइट होगा.

Related Articles

Back to top button