Crime NewsJamshedpurJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

जमशेदपुर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 अन्य की स्थिति गंभीर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में नये साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नया साल मनाने के बाद अहले सुबह 5 बजे जमशेदपुर परिसदन गोल चक्कर के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिससे उस कार के परकच्चे उड़ गए और कार में सवार आठ युवकों में से 6 की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को गैस कटर से काटकर गाड़ी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. फिलहाल मृतकों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Back to top button