
Giridih: गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सवा सौ गौवंश से लोड 11 पिकअप वैन को जब्त किया. इन पिकअप वैन के पांच चालकों को भी दबोचने में सफलता पाई. हालांकि कुछ चालक फरार होने में सफल रहे. इस दौरान एसपी दीपक शर्मा भी अहिल्यापुर थाना पहुंचे और सारे गौवंशो का हाल देखा. जानकारी के अनुसार अहले सुबह एसपी को गुप्त सूचना मिली, तो एसपी ने मामले की जानकारी अहिल्यापुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह को दी. इसके बाद थाना प्रभारी भी सक्रिय हुए और पुलिस जवानों के साथ अहिल्यापुर के दुमलाडीह मोड़ के समीप पहुंचे और हर आते-जाते वाहनों की जांच शुरू की. जांच के क्रम में गौवंश लोड 11 पिकअप वैन को जब्त किया गया. जिसमें 71 गौवंश के साथ बैल और 25 बछड़े लोड मिले, जिसे जब्त कर थाना पहुंचाया गया. इसके बाद एसपी की मौजदूगी में सारे गौवंश को पचंबा गोपाल गौशाला पहुंचाया गया.
इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में फंसे गिरिडीह समेत राज्य के 45 मजदूरों ने हेमंत सरकार से जान बचाने की लगाई गुहार



