JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के कुख्यात अमन साव, राजा अंसारी समेत एक दर्जन अपराधियों पर यूएपीए लगाने की तैयारी, डीसी ने गृह विभाग से अभियोजन स्वीकृति के लिए किया अनुरोध

Ranchi: झारखंड के कुख्यात अपराधियो में शामिल अमन साव, राजा अंसारी समेत एक दर्जन अपराधियों पर यूएपी के तहत मुकदमा चलेगा. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गृह विभाग को पत्र लिखकर अभियोजन स्वीकृति का अनुरोध किया है. गृह विभाग से अनुमति मिलते ही इन लोगों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मुकदमा चलेगा.
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने एटीएस थाना (काण्ड संख्या 07/2023) के प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-16/17/20 यूएपी एक्ट के अंतर्गत अभियोजन स्वीकृति का अनुरोध किया गया है. इस संबंध में उपायुक्त ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें एटीएस एसपी से प्राप्त प्रस्ताव की मूल प्रति संलग्न कर भेजते हुए अभियोजन स्वीकृति आदेश निर्गत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. एटीएस थाना (काण्ड संख्या 07/2023) 18 जुलाई 2023 में 12 प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश निर्गत करने का अनुरोध उपायुक्त द्वारा किया गया है. इनमे
रांची जिला के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरगाव मतवे निवासी अमन साहु उर्फ अमन साव उर्फ अमन कुमार, आकाश साव, पलामू जिले के शहरी मेदिनीनगर थाना क्षेत्र स्थित बारालोटा निवासी हरि तिवारी उर्फ धीरेन्द्र तिवारी उर्फ हरिश उर्फ धर्मेन्द्र, हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित बहेरवातवी सलगा निवासी योगेश्वर कुमार महतो उर्फ जोगेश्वर उर्फ योगेश्वर महतो, रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित संकुल निवासी वारिस अंसारी उर्फ मुसा, चंदन कुमार साव उर्फ चंदन साव, राजा अंसारी, दिगंबर प्रजापति, सिद्धार्थ कुमार उर्फ बॉबी साव, राजन साव, रवि मुण्डा, पे०-स्व० प्रसाद मुण्डा ओर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना निवासी मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान समेत फरार चल रहे सात अपराधियों पर 2.45 लाख इनाम घोषित

Related Articles

Back to top button