
Ranchi: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर में एक प्रिंस खान समेत 7 फरार अपराधियों पर इनाम घोषित किया है. सभी पर हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार पर 50,000, डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह पर 40,000, गोपी खान उर्फ जियाउर रहमान 40,000, हरीश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह पर 40,000, बबलू ठाकुर उर्फ भरत नारायण ठाकुर पर 25,000, विकास साव पर 25,000 और गोविंद राय उर्फ गोविंद सिंह पर 25,000 इनाम घोषित किया गया है. डीजीपी द्वारा, गृह विभाग के अधिसूचना एवं झारखण्ड पुलिस हस्तक नियम में प्रदत्त शक्तियों के आलोक में कुख्यात अपराधकर्मियों के त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को 7 कुख्यात अपराधकर्मियों के विरूद्ध पुरस्कार की उद्घोषणा की गयी है. उक्त सभी अपराधकर्मी कई जघन्य काण्डों में वांछित हैं और फिरार चल रहें हैं. उन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में या इनकी गिरफ्तारी के लिए परिणामजनक सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार की राशि दी जायेगी. यह उद्घोषणा एक वर्ष तक लागू रहेगी.




