GiridihJharkhand

गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Giridih : गिरिडीह के बगोदर के प्रवासी मजदूर की मौत मंगलवार को हैदराबाद में हो गयी. मृतक 22 वर्षीय किसुन रविदास बगोदर के दामा गांव का रहनेवाला था और हैदराबाद में एक प्राईवेट कंपनी में मालगाड़ी के डिब्बे में तिरपाल ढंकने का काम करता था. मंगलवार को किसुन रविदास मालगाड़ी में तिरपाल कवर करने के क्रम में एक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत की जानकारी परिजनों को देर शाम जब गांव में मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. इधर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने किसुन रविदास की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि तमाम प्रयास के बाद भी राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार के खिलाफ 21 दिसंबर को सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन करेगी भाजपा

Related Articles

Back to top button