Giridih

गिरिडीह के तिसरी वन विभाग ने अवैध ढिबरा लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Giridih: गिरिडीह के तिसरी वन विभाग ने बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर ढिबरा लोड ट्रैक्टर को जब्त किया. तिसरी रेंजर के निर्देश पर वनपाल अमर विश्वकर्मा समेत अन्य वनरक्षियों ने ढिबरा लोड ट्रैक्टर को जब्त किया. और रेंजर कार्यालय ले गए. हालांकि ट्रैक्टर चालक सुबह होने के कारण फरार होने में सफल रहा. गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के कर्मियों ने ट्रैक्टर को तिसरी के खिजूरी के क्रैशर मोड़ के समीप जब्त किया. जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से लोड कर ढिबरा लोड ट्रैक्टर को कहीं और पहुंचाया जा रहा है. और इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई. फिलहाल जांच में ढिबरा के जिन तस्करों के नाम सामने आएं है. उसमें ट्रैक्टर मालिक सुखदेव सिंह के साथ ढिबरा मालिक और उसके सहयोगी राजेश बरनवाल, अशोक कुमार, सोनू आर्य, पंकज बरनवाल समेत तिसरी के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. केस दर्ज होने के बाद से कुछ आरोपी फरार बताएं जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button