GiridihJharkhand

गिरिडीह पुलिस लाइन में आइआरबी-9 बटालियन की खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, एसएसपी और एसपी ने किया सम्मानित

Giridih : गिरिडीह आइआरबी 9-बटालियन की ओर से बरवाडीह स्थित पुराने पुलिस लाइन मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में आइआरबी-9 बटालियन के ए-बी-डी और ई के गिरिडीह जिला मुख्यालय के महिला और पुरुष पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया. जबकि बटालियन के सी-कंपनी हजारीबाग के महिला और पुरुष पुलिस जवान प्रतियोगिता में शामिल हुए. एक दिवसीय प्रतियोगिता में पांच-किमी दौड़ पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों के बीच हुआ. जबकि 10 किमी से लेकर लांग जंप, हाई जंप और 400 मीटर दौड़ भी पुलिस जवानों के बीच कराया गया. जिसमें 50 से अधिक महिला और पुरुष जवानों ने हिस्सा लिया. शाम को हुए समापन के दौरान आइआरबी-9 बटालियन के एसएसपी अश्विनी सिन्हा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ आइआरबी के डीएसपी संजय कुमार भी शामिल हुए. इस दौरान एसपी ने कहा कि जिस दिन एक युवक और युवती पुलिस की वर्दी पहन लेता है, तो उसकी समाज के प्रति भूमिका महत्पूर्ण हो जाती है. क्योंकि पुलिस का संबंध ही समाज से है. एसपी ने कहा कि आइआरबी के जवानों की ड्यूटी बेहद सख्त रहती है और बेहद कम संसाधन में एक-एक पुलिस कर्मी समाज के प्रति अपनी ड्यूटी पूरा करते हैं. लेकिन उनका प्रयास है कि आइआरबी के पुलिस जवानों को हर सुविधाएं दी जायें. इधर प्रतियोगिता के समापन समारोह में 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता के विनर घोषित गए योगेन्द्र कुमार सिंह, जबकि रनर परमेशवर भगत बने. वहीं 5 किमी दौड़ में विनर माला कुमारी रजवार घोषित हुईं, तो रनर ललिता टोप्पो. 10 किमी दौड़ के लिए विनर घोषित किये गये अजय मुर्मू तो रनर गुलाब भगत घोषित हुए. लांग जंप के लिए पुरुष में वासुदेव कुमार महतो विजेता बने. रनर अप बिरसा कंडुला घोषित गये. इस दौरान हाई जंप में पुरुष और महिला के लिए विनर और रनर घोषित किये गये. मौके पर एसएसपी और एसपी ने विनर और रनर प्रतिभागियों को कप और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के अंदर जेवर दबे होने की संभावना, मशीन से की जा रही जांच

Related Articles

Back to top button