Crime News

रांची पुलिस ने किराना स्टोर में चोरी करनेवालों को किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने किराना स्टोर में चोरी करनेवाले चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर का नाम मोहम्मद रिजवान है और वह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हिंदपीढ़ी इलाके में एक किराना स्टोर से रात में ताला तोड़ कर ₹40000, चार गैस सिलेंडर और खाने-पीने के समान की चोरी कर ली गई है. जिसके बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ₹20000, दो गैस सिलेंडर और एक मोबाइल बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें – BREAKING : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, राजेश शुक्ला और जगदीश देउड़ा डिप्टी सीएम

Related Articles

Back to top button