
Dhanbad: राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नृशंस हत्या पर बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त के साथ किया गया. इस अवसर पर अन्य राजपूत संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया साथ ही विभिन्न संगठनों के बैनर तले या विरोध प्रदर्शन हुआ एवं कैंडल मार्च का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर राजपूत कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह ने हत्या की घोर निंदा की और केंद्र सरकार से दोषी को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की. मौके पर मौजूद उदय प्रताप सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र ही एसआईटी गठित कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. रणधीर वर्मा चौक पर राजपूत कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह के अलावा कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह ,सचिव पवन सिंह, निशांत सिंह, मोहन सिंह एवं माला सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह एवं राजपूत कल्याण मंच की महिला मोर्चा के सदस्य समेत अन्य राजपूत संगठन के लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को मिलेगा “खिलाड़ी पेंशन योजना” का लाभ




