
Deoghar: देवघर नगर निगम की ओर से शहर में क्लीन टॉयलेट कैंपेन 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में जितने भी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय है उसका बेहतर संचालन एवं रख रखाव हो सके. इस संबंध आज नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त के निर्देश पर सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय की स्थिति की जांच नगर प्रबंधक मृणाल कुमार ने की. जांच के क्रम में निम्न बातें सामने आई. जिसमें पानी की उपलब्धता, लाइट, वेंटिलेशन, फ्लश, मग, साफ सफाई, डस्टबिन, वाश बेसिन की सफाई, साबुन, मिरर, हैंडवाश, फ्लश आदि दुरुस्त पाया गया. इसी तरह शहर के सभी शौचालयों का संचालन एवं रख रखाव को बेहतर किया जा रहा है. इसमें एसएचजी के महिलाओं के द्वारा ग्रेडिंग भी की जानी है, जो शौचालय की व्यस्तविक स्थिति को बतायगी ताकि उसमें और सुधार की जाए और नागरिकों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. जांच में मृणाल कुमार नगर प्रबंधक, नारायण पांडेय प्रबंधक सुलभ शौचालय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
देवघर नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. आज बाबा मंदिर के आसपास, टावर चौक से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक व टावर चौक से राय एंड कंपनी होते हुए बाजला चौक, बस स्टैंड ,परिसदन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. साथ ही अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी.




