
Ranchi: रांची पुलिस ने जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सनी उरांव है और वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. रांची पुलिस को 21 नवंबर को जानकारी मिली थी कि अज्ञात चोरों ने जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और पुलिस ने छापेमारी कर सामान को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.




