
Ranchi: 17 से 28 नवंबर तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. शनिवार को अपने पहले मैच में हॉकी आंध्रप्रदेश को 10=03 से पराजित कर उसने पूरे तीन अंक अर्जित किए.झारखंड टीम की ओर से माइकल टोपनो ने 3 गोल, विजय खेस, दिलबर भेंगरा, अनुरोध भेंगरा, जोसेफ कोंगाड़ी, रायन सोय मुरूम, नोएल टोपनो और
लव लाइट कुजूर ने भी एक-एक गोल किए. झारखंड टीम की पहली विजय पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.




