
Koderma: जिले के डोमचाच थाना अंतर्गत शिवसागर तालाब से 2 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान समीर अंसारी उर्फ नन्हे मियां (उम्र 35 वर्ष पिता मो मुस्लिम अंसारी, ग्राम शिवसागर, डोमचांच) के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार वह मानसिक रूप से ठीक नहीं था. गुरुवार को घर से निकला, इसके बाद शनिवार को शिवसागर तालाब में उसका शव ग्रामीणों के द्वारा देखा गया. इसकी सूचना डोमचांच पुलिस को देने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.




