Giridih

गिरिडीह के उदनाबाद में कुएं में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के उदनाबाद में सोमवार की देर रात 40 वर्षीय महेंद्र सिंह उर्फ भुटाली सिंह की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. मृतक का शव उसके घर के पीछे कुएं में मिला, तो दूसरी तरफ मृतक की भगिनी निर्मला सिंह और भाई अरविंद सिंह ने भुटाली की मौत को हत्या बताया. दोनो ने मृतक की पत्नी पर ही अवैध संबद्ध के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. जबकि मृतक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित भी बताया जा रहा है. पुलिस की मौजूदगी में शव को कुंए से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल भुटाली के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button