HEALTHKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसरों की होगी नियुक्ति, कार्डियोलॉजिस्ट को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये

Ranchi: सदर अस्पताल, रांची में मेडिकल ऑफिसरों के 10 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसके अलावा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद पर भी नियुक्ति होगी। इनमें फिजिशियन, एनेस्थेटिस्ट, इएनटी स्पेशलिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं. सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से इस संबंध में EOI जारी कर दिया गया है.

इसके मुताबिक जेनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए कैंडिडेट के पास एमबीबीएस डिग्री, 50 बेड वाले अस्पताल में काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए. चयनित कैंडिडेट को हर महीने 63 हजार रुपये दिए जाएंगे.

फिजिशियन के लिए कैंडिडेट के पास जेनरल मेडिसिन में एमडी और 50 बेड वाले अस्पताल में काम करने का एक साल का अनुभव जरूरी होगा.चयनित को हर माह एक लाख 5 हजार रुपये हर माह मिलेंगे.

इसी तरह एनेस्थेटिस्ट, इएनटी स्पेशलिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, डिप्लोमा, 50 बेड वाले अस्पताल में काम करने का एक साल का अनुभव हो। चयनित कैंडिडेट को हर माह एक लाख 5 हजार रुपये दिए जाएंगे.

कार्डियोलॉजिस्ट के लिए कार्डियोलॉजी में डीएम की डिग्री और कार्यानुभव होना जरूरी होगा। उसे हर माह डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। इन पदों के लिए चयनित कैंडिडेट से अनुबंध के आधार पर एक साल तक सेवा ली जाएगी। इसके बाद कार्य संतोषजनक रहने पर अवधि विस्तार संभव होगा।

24 नवंबर को इंटरव्यू

सिविल सर्जन, रांची के स्तर से जारी सूचना के मुताबिक मेडिकल अफसर सहित अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए सदर अस्पताल कैंपस, रांची स्थित सिविल सर्जन कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 10.30 बजे से इंटरव्यू होगा। इस दौरान इच्छुक कैंडिडेट को अपने साथ जरूरी एकेडमिक और कार्यानुभव संबंधी डाक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.sadarhospital.com को देखें।

Related Articles

Back to top button