GiridihJharkhand

रिटेल में एफडीआई के विरोध में खुदरा व्यापारियों का प्रदर्शन

Giridih : गिरिडीह समाहरणालय परिसर में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और खुदरा व्यवसाय संघ ने रिटेल सेक्टर में सौ फीसदी एफडीआइ और वॉलमार्ट-फ्लिपकॉर्ट डील के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. चैंबर के दर्जनों सदस्यों ने विदेशी निवेश को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने पीएम के नाम 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा को सौंपा.

इसे भी पढ़ेंःफिर किनारे किये गये काबिल अफसर, काम न आया भरोसा- झारखंड छोड़ रहे आईएएस

विदेशी निवेश देश के व्यापार को खत्म कर देगा

मौके पर गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि वॉलमार्ट-फ्लिपकॉर्ट जैसे विदेशी कंपनी द्वारा खुदरा व्यापार में निवेश की मंजूरी से देश का खुदरा व्यापार चौपट हो जाएगा. छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी खत्म हो जाएगी. केंद्र सरकार का यह कदम देश विरोधी है. चैंबर ऑफ कॉमर्स इसका हर स्तर पर विरोध करेगा.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह : हंगामे की भेंट चढ़ा आयुष्मान भारत पंजीयन केंद्र, महिलाओं को लगी चोट

 ये थे मौजूद

प्रदर्शन में गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र बगेड़िया, ध्रुव संथालिया, विकास खेतान, प्रदीप अग्रवाल, सुनिल मोदी, मयंक राजगढ़िया, राहुल बर्मन, प्रदीप डोकानिया, राजेश छापरिया, प्रवीण बगड़िया, दीपक मोदी, अंकित जैन समेत कई सदस्य मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button