JharkhandLohardaga

प्रतिदिन समय निकालकर श्रमदान कर स्वच्‍छता अभियान चलाएंं : उपायुक्‍त

Lohardaga : स्वच्‍छता ही सेवा के तहत गुदरी बाजार में उपायुक्त बिनोद कुमार के निर्देश में  स्वच्‍छता अभियान चलाया गया. मौके पर डीसी ने कहा कि स्वच्छता का संदेश जन-जन पहुंचे, यह जिला प्रशासन का यह लक्ष्य है. दो अक्तूबर तक सभी कार्यालय में प्रतिदिन एक घंटे का श्रमदान कर सफाई अभियान चलाएं. जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ ली. डीसी ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के तहत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई के निर्देश जारी करते हुए इसे सफल बनाने के लिए काम करने को कहा.

इसे भी पढ़ें-राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजना का हाल बेहाल, 8.5 लाख जरूरतमंद पेंशन से वंचित

लोगों को अपनी सोंंच बदलनी होगी

उन्होंने शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका, समाज कल्याण विभाग के अलावा बैंकों के कर्मियों को संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाने को कहा. उन्होंने महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाकर एक मिसाल कायम करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्वच्छता और साफ सफाई जरूरी है. यह अभियान ब्लॉक, गांव और जिले में जमीनी स्तर पर सफल साबित होगा, जिसमें खुले में शौच से मुक्त क्षेत्र भी इस अभियान की कड़ी गिना जाएगा. इसके लिए लोगों को अपनी सोंंच बदलनी होगी. उन्होंने संचार एवं क्षमता विकास इकाई के हितधारकों और स्वच्छता कार्यकर्ता, प्रमुख नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को इस अभियान में क्षमता निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया.

Related Articles

Back to top button