ChatraCrime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

30 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के साथ राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

CHATRA: जिले में सक्रिय अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है. 30 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा के खेप के साथ राजस्थान के तीन तस्करों को चतरा में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 16 चक्का ट्रक, तस्करों के पांच स्मार्टफोन और दस हजार रुपया नगद भी बरामद हुआ है.

एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस की टीम को यह महत्वपूर्ण कामयाबी हांथ लगी है. डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर स्थित घंघरी इलाके से तस्करों को डोडा के खेप के साथ पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि अवैध डोडा लदा राजस्थान नंबर के 16 चक्का ट्रक में जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेन्द्रा जंगल से डोडा लादकर तस्कर तस्करी के उद्देश्य से राजस्थान ले जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 22 से तस्करों के ट्रक को जप्त किया गया है.

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी तीनों तस्कर राजस्थान के फलोदी, जोधपुर और बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस गैरकानूनी धंधे में संलिप्त हैं. बरामद डोडा का कीमत करीब 15 लाख रुपये आंका गया है. गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को ले पुलिस अभियान चलाने में जुटी है. अभियान में थाना प्रभारी परमानंद मेहरा, एएसआई शशिकांत ठाकुर व आदित्य किशोर तिर्की समेत सैट-149 के जवान थे शामिल.

Related Articles

Back to top button