JharkhandLead NewsRanchi

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को निर्देश, 15 नवंबर की तैयारी तेज

Ranchi : झारखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत 16 नवंबर से होगी. तीसरे चरण में पूरे राज्यभर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बाबत निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा है. इस दौरान अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जायेगा. इधर, राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर की तैयारी भी तेज कर दी गयी है. राज्य स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही है. मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह करने की तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग व रांची नगर निगम अंतर्गत सड़कों को चकाचक किया जायेगा. भवनों में भी आकर्षक साज-सज्जा की जायेगी. स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भवनों में आकर्षक लार्ईटिंग की जायेगी. सभी स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. पर्यटन, कला संस्कृति विभाग भी झारखंड की कला को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहा है, दीवाल लेखन भी किया जायेगा. स्थापना दिवस समारोह पूरे राज्यभर में मनाया जायेगा. इस दिन बड़े पैमाने पर सड़क, पुल सहित अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – कुख्यात प्रिंस खान के शूटर छोटू को धनबाद पुलिस ने मारी गोली, मोटर पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को मारी थी गोली

Related Articles

Back to top button