Crime NewsDhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWS

धनबाद में कल से अनिश्चितकाल तक सभी दुकानें रहेंगी बंद, जाने क्या है वजह !

Dhanbad: जिले की लगभग सभी दुकानें कल यानी बुधवार से अनिश्चितकालीन के लिए बंद रखी जाएगी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर दुकानों को बंद रखी जाएगी. जिले के 55 चैंबर इस बंद का समर्थन कर रहे हैं. मामला यह है कि धनबाद में अपराधियों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है. लगातार व्यवसायियों पर को धमकी भरे कॉल आते रहते हैं. लेकिन हाल के दिनों में गोलीबारी और बमबारी की घटना देखी जा रही है. इससे व्यावसायिक वर्ग भयभीत और परेशान है. इसे लेकर ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया है.

इसलिए इससे पहले भी व्यावसायिक वर्ग अपराधियों के को नकेल कसने के लिए एसएसपी से कई बार आवेदन देकर मांग की थी. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के द्वारा रंगदारी के लिए फोन और गोलीबारी और बमबारी की घटना हो रही है.

क्या कहना है व्यापारी संगठनों का

बाजार समिति चैंबर के अध्यक्ष जीतेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवसायी वर्ग को बरगलाने=का काम किया जा रहा है. अपराध पर अंकुश का दावा किया जाता है, पर अब धनबाद के व्यवसायी पुलिस के झांसे में नहीं आएंगे और अपराध, रंगदारी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होगी.

धनबाद जिला चैंबर के महासचिव अजय नारायण लाल ने कहा कि व्यवसायियों की शांतिप्रियता को अपराधी कमजोरी समझने की भूल नहीं करें. आए दिन अपराध, गोली-बम चलने की घटनाओं से कारोबारी आक्रोशित हैं. आश्वासन से अब काम नहीं चलने वाला, हम आंदोलन के लिए तैयार हैं.

झारखंड इंडस्ट्रीज ट्रेड एसोसिएशन के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। ऐसे कई मौके आए, जब यहां के व्यवसायियों ने मजबूती से इस तरह की घटनाओं का प्रतिकार किया. एक बार फिर वैसी ही एकजुटता के साथ इस समस्या के समाधान के लिए एकजुट होने की जरूरत है.

यह है मामला

28 अक्टूबर की देर शाम को धनबाद में बैंक मोड़ के गुडविल मार्केट में स्थित कार सेंटर में मोटर पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मार दी गई थी. इस घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ़ धनबाद ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के सभी 55 इकाई संगठनों ने रविवार को सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में एक नवंबर से जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़ी सभी दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

वही इस पूरे मामले में सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसी क्रम में लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Related Articles

Back to top button