
Ranchi: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोज कुमार, राज नारायण गोस्वामी और अभिषेक कुमार है। गिरफ्तार सभी व्यक्ति रांची जिले के रहने वाले हैं। रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि डोरंडा इलाके में ब्राउन शुगर की खरीदी बिक्री हो रही है, जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया.




