
Giridih: परिवहन मंत्री चंपई सोरेन रविवार को गिरिडीह के पीरटांड़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित परिसंपत्ति वितरण समारोह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्राओं के बीच छात्रवृति की राशि का चेक वितरण किया गया. जबकि कई लाभुकों के बीच ही अलग-अलग योजनाओं के तहत चुजा और कर्ज का वितरण किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि योजनाओं को लेकर हेमंत सरकार बेहद गंभीर है. जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस दिशा में भी सरकार प्रयासरत है. लेकिन अब भाजपा हेमंत सरकार को ईडी के जाल में फंसाकर रखना चाहती है. लेकिन बीजेपी अपने गलत मकसद में सफल नहीं होने वाली है.

इधर समारोह को विधायक मथुरा महतो और सदर विधायक सोनू ने भी संबोधित किया. इस समारोह में टुंडी विधायक मथुरा महतो, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ प्रोबेशन आईएएस दीपेश कुमारी और अपर समाहर्ता विलसन भेंगरा समेत कई अधिकारी और जेएमएम नेता भी शामिल हुए. जेएसएलपीएस, पशुपालन विभाग, आंगनबाड़ी, ग्रीन मार्ट, कल्याण विभाग समेत कई विभाग के स्टाल लगाए थे. समारोह में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी.




