
Ranchi: हजारीबाग जिले केकटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर में 11-12 अक्टूबर की रात रेल निर्माण कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट और वाहनों में आगजनी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र निवासी सीमांत साव उर्फ सीमांत कुमार ने लेवी वसूली के लिए घटना को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपी के पास से एक जंगल बुट, एक उग्रवादी वर्दी ओर एक देशी कट्टा बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें: बरही जेल के नजदीक से बुलंद अख्तर समेत तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, पांच किग्रा अफीम बरामद
पुलिस के अनुसार 11-12 अक्टूबर की अर्द्ध रात्रि में कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर में रेलवे ट्रेक निर्माण कार्य में लगे रॉयल ईनका कन्स्ट्रक्शन लिमिटेड कम्पनी के साईट पर वर्दी पहने करीब 12-15 अज्ञात अपराधी पहुंचकर वहाँ पर खड़े तीन हाईवा, एक रोलर एवं एक टैंकर में आग लगा दिया था. इस दौरान कम्पनी के कर्माचारियों के साथ मारपीट कर लेवी लेने के उद्धेश्य से धमकाया गया था. घटना को अंजाम देने के बाद जाते समय कर्मचारियों का मोबाईल अपने साथ ले गए.
मामले को लेकर कटकमसांडी थाना (काण्ड सं0 421/ 23) प्राथमिकी दर्ज की गई. वही मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी मुख्याल के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में इस कांड में सूत्रधार के रूप में सिमन्त साव उर्फ सिमन्त कुमार की संलिप्तता प्रकाश में आयी. बीते रात सूचना मिली कि सिमन्त साव उर्फ सिमन्त कुमार बलबल नदी के पास जंगल में देखा गया है. एसआईटी की टीम कार्रवाई करते हुए बलबल नदी के पास जंगल से सिमन्त साव उर्फ सिमन्त कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से घटना के समय प्रयुक्त हुआ वर्दी, बूट बरामद किया गया.
पुलिस को पूछताछ में आरोपी सिमन्त साव उर्फ सिमन्त कुमार इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकारते हुए बताया कि मैं घटना के समय प्रयुक्त हुआ वर्दी, बुट छुपाने जा रहा था. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया. आगे पुलिस को बताया कि इसी देशी कट्टा का भय दिखाकर हमलोग लेवी के लिए धमकाने का काम करते है. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया गया है. घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी की पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है.अन्य संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापामारी कर रही है.




