
Giridih: झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहु को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बिलासपुर मस्तूरी विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रर्देश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने देते हुए बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु अब छत्तीसगढ़ में ही प्रवास करेगें. इधर विस का प्रभारी बनाए जाने पर सुरेश साहु ने राष्ट्रीय और प्रदेश भाजपा को साधुवाद देते कहा कि जो जिम्मेवार उन्हें सौंपी गयी है. उसे वो हर हाल में पूरा करेगें. क्योंकि पार्टी के निर्देश पर ही अब तक वो हेमंत सरकार और सदर विस के जनसमस्याओं को वो उठाते रहे हैं और आगे भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: मिर्जागंज-बदडीहा दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, डांडिया गरबा नृत्य संध्या में जमकर झूमी महिलाएं




