JharkhandKhas-KhabarRanchi

फाइलों की ओलंपिक में फंस कर रह गया चंदनकियारी स्टेडियम, आजतक नहीं रखी गई एक भी ईंट

Satya Prakash Prasad

Ranchi: तीन साल पहले जब चंदनकियारी से विधायक मंत्री अमर बाउरी ने चंदनकियारी में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी. तब इस घोषणा से क्षेत्रीय खिलाड़ियों में एक उम्मीद जगी कि उनपर भी सरकार ध्यान देगी और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा. लेकिन ये वादा बस घोषणा तक ही सीमित रह गया. आज तीन साल बाद भी इस स्टेडियम के लिए एक ईंट तक नहीं जोड़ी गई है.

इसे भी पढ़ेंः अपनों पर सितम-गैरों पर रहम ! IAS अफसरों को तोहफा में रिटायरमेंट प्लान, टेकेनोक्रेट्स हो गये दरकिनार

मंत्री अमर बाउरी की घोषणा के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में कई तेजी नहीं दिखायी और चंदनकियारी का राष्ट्रीय स्तर का स्डेडियम फाइलों के ओलंपिक से अबतक बाहर नहीं निकल सका है.

6.74 एकड़ जमीन पर बनना है स्टेडियम

पिछले महीनों सरकार की ओर से इस योजना के लिए 6.8 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गयी, लेकिन वर्तमान में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो सका है. चंदनकियारी के प्रवीण दास का कहना है कि सरकार की घोषणा के बाद स्थानीय युवकों को लगा चंदनकियारी हाईस्कूल में अब राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी. लेकिन स्कूल के मैदान में ही खेलकर युवाओं को संतोष करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंःबिजली संकट : BJP MLA ढुल्लू महतो की वजह से बिजली कंपनियों को नहीं मिल रहा 6-7 लाख टन कोयला, क्या यह राष्ट्रद्रोह नहीं!

ऐसी सोच रखनेवालों में केवल प्रवीण दास नहीं बल्कि चंदनकियारी का हर खेल प्रेमी इस इंतजार में है. कब इस क्षेत्र में स्टेडियम बनेगा. वैसे जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि भूमि हस्तांतरण के लिए उपायुक्त को निर्देश सरकार की ओर से दे दिया गया है. 6.74 एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनना है.

मंत्री और विभागीय सचिव के बीच तालमेल नहीं

मंत्री अमर बाउरी द्वारा चंदनकियारी में स्टेडियम की घोषणा के तीन साल बीत जाने के बाद भी विभाग इस दिशा में धीमी चाल से चल रहा है. खेलकूद एवं युवा मंत्रालय के सचिव मनीष रंजन एवं मंत्री अमर बाउरी में तालमेल ना होने के कारण ये योजना कछुए की चाल से चल रही है. सूत्रों की मानें तो मंत्री स्टेडियम को लेकर कई बार समीक्षा बैठक कर चुके हैं. लेकिन अधिकारी फाइलों को धीमी गति से बढ़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःबीजेपी कार्यसमिति की बैठक में प्रोटोकॉल की धज्जी उड़ने के बाद, सरयू ने ट्वीट कर सबको लपेटा

विभागीय सचिव को नहीं पता मंत्री का विधानसभा क्षेत्र

न्यूज विंग ने खेलकूद एवं युवा मंत्रालय के सचिव मनीष रंजन से इस बावत बात की. उनका कहना था कि मंत्री जी का कौन सा विधानसभा क्षेत्र है, फिर स्टेडियम के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि सोमवार को ऑफिस आने पर इस दिशा में बातचीत करेंगे.

अबतक टेंडर नहीं

चंदनकियारी में 6.74 एकड़ के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनना है. इसके लिए सरकार की ओर से 6.8 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे गयी है. लेकिन विभाग के अधिकारियों की सुस्त चाल के कारण स्टेडियम निमार्ण के कार्य हेतु अबतक टेंडर नहीं किया जा सका है.

हाईस्कूल मैदान को बनना है स्टेडियम

चंदनकियारी स्कूल मैदान में सरकार की ओर से स्टेडियम का निर्माण करना है. इसके लिए स्कूल की जमीन को हस्तांतरित करना था. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अबतक इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गयी है. स्कूल की स्वीकृति के बाद अबतक जिला प्रशासन ने जमीन हस्तांतरित नहीं की है.

इसे भी पढ़ेंःक्या सरकार डुबो रही है एलआईसी को…

ज्ञात हो कि चंदनकियारी हाई स्कूल के लिए दान में मिली खाता नंबर 379, 124 और 514 और प्लॉट नंबर 2570, 2571 तथा 2572 में स्टेडियम निर्माण की योजना है.

Related Articles

Back to top button