
Rome : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर को धूमधाम से की गयी. ईशा अंबानी की सगाई का जश्न 23 सितंबर तक मनाये जाने की खबर है. समारोह में देश-विदेश से आये कई मेहमान शामिल हुए.
ये सितारे ईशा की सगाई में हुए शामिल
ईशा अंबानी की सगाई में प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ पहुंची. सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा भी शामिल हुई. इसके लावा इस पार्टी में अनिल कपूर भी शामिल हुए. सगाई की आलीशान पार्टी के बीच प्रियंका और निक जोनस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही हैं. प्रियंका अंबानी के फंक्शन में पीच कलर की साड़ी पहने नजर आयी. निक जोनस इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में दिखे. कुछ तस्वीरों में दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी साथ नजर आ रहे हैं.
वीकेंड को ध्यान में रख सगाई के जश्न की प्लानिंग की गयी
पार्टी में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी पहुंचे. जाह्नवी इस खास मौके पर ब्लैक कलर का शिमरी आउटफिट पहने हुए थीं. बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की फेवरेट डेस्टीनेशन इटली ही मानी जाती है. लेक कोमो हॉलीवुड सेलेब्रिटी का फेवरेट है. खबरों के अनुसार ईशा की सगाई के जश्न की प्लानिंग वीकेंड को ध्यान में रख कर की गयी है.




