JharkhandLead NewsRanchi

सोशल मीडिया पर लड़कियों की अश्लील फ़ोटो वायरल करने के नाम पर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Ranchi : रांची जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने लड़कियों को उनकी अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करनेवाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर अयोध्यापुरी रोड नम्बर-9 निवासी अजय कुमार के रूप में की गयी है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है.

आरोपी अजय कुमार लड़की का फेक अकाउंट बना कर फ़ोटो को एडिट कर वायरल करने के नाम पर पांच लाख रुपया मांग रहा था. युवती ने मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी तो जांच के क्रम में फेक फेसबुक एकाउण्ट का सत्यापन कर उसमें प्रयोग किये गये मोबाइल नम्बर के आधार पर आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से फेक फेसबुक एकाउण्ट बनाने में प्रयोग किये गये मोबाइल को जब्त किया गया.

कई लड़कियों को कर चुका है ब्लैकमेल

आरोपी फेसबुक इंस्टाग्राम के सहारे लड़कियों से संपर्क करता था. ब्लैकमेल कर रुपये मांगता था. आरोपी पीड़ित लड़कियों से 500 से 1000 रुपये भी वसूल लिया करता था. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अजय कुमार ने इससे पूर्व भी कई पीड़िताओं के साथ ब्लैक मेल किया गया है जिस कारण कई पीड़िताओं की शादी भी टूट गयी है. परन्तु आरोपी अजय कुमार के विरुद्ध बदनामी के भय से किसी के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करायी जा रही थी. जिससे इसका मनोबल बढ़ता गया और ये पुलिस की नजर से बचता आ रहा था.

इसे भी पढ़ें – ई रिक्शा चालक के शव के साथ लोगों ने किया मेकॉन गेट पर प्रदर्शन, हर तरफ लगा जाम, हॉस्पिटल का खर्चा और नौकरी की मांग

Related Articles

Back to top button