JharkhandLead NewsRanchi

ई रिक्शा चालक के शव के साथ लोगों ने किया मेकॉन गेट पर प्रदर्शन, हर तरफ लगा जाम, हॉस्पिटल का खर्चा और नौकरी की मांग

Ranchi : राजधानी के मेकॉन चौक के पास लगातार दूसरे दिन भी बस्ती के लोगों का हंगामा रहा. ई- रिक्शा चालक रामनाथ महतो की पिटाई से हुई मौत से नाराज बस्तीवालों ने उसके शव के साथ मेकॉन चौक जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा बुझा कर शांत किया और जाम हटवाया. भीड़ मुआवजे और आरोपी गार्ड की गिरफ्तारी को लेकर अड़ी हुई थी.

पूरा डोरंडा हुआ जाम

गुरुवार की देर शाम जैसे ही रामनाथ का शव पोस्टमार्टम के बाद आया, आक्रोशित बस्ती वाले एक बार फिर उग्र हो गये और शव के साथ मेकॉन चौक को जाम कर दिया. इससे पूरा डोरंडा इलाका जाम हो गया. मेकॉन से हॉस्पिटल चार्ज कुल 90,000 रुपये और मृतक की बेटी को नौकरी दिलवाने की मांग बस्तीवाले कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – 17 महीने बाद सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Related Articles

Back to top button