JharkhandLead NewsRanchi

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर आरोपः जमीन खरीद-बिक्री के मामले में जनता को कर रहे दिग्भ्रमित

Ranchi/Saraikela: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को संकल्प यात्रा का 9वां चरण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रारंभ किया. डाक बंगला मैदान, खरसावां में खरसावां विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री को फिर कठघरे में खड़ा किया. कहा कि सीएम हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं. आज ईडी की पूछताछ से भागते फिर रहे हैं. हाइकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं. साथ ही महंगे वकील पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं. पर वे कब तक भागेंगे. उनके लिए होटवार जेल का कमरा सबसे सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि जमीन खरीद बिक्री मामले में हेमंत सोरेन मीडिया को और राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. यदि जमीन नहीं बिकती तो खजुरिया में उन्होंने इतना बड़ा बंगला कैसे बनाया है. 108 संपत्ति की तो हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एफिडेविट कर बताया है. उन्हें बताना चाहिए कि रांची सहित पूरे झारखंड में उनके पास सबसे अधिक जमीन कहां से कैसे आई?

संसाधनों की लूट

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा कोयला,लोहा, पत्थर,बालू सबकी लूट मची है. राज्य के लोगों को बालू मिल नहीं रहा. मुंबई,कोलकाता, दिल्ली के व्यापारी ट्रकों में भरकर बालू लेकर जा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने बालू की नीलामी नहीं की क्योंकि उन्हें राज्य के खजाने में पैसा आए, इसकी चिंता नहीं. वे बालू लूटकर भी अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं. आज गरीबों का अनाज भी हेमंत सरकार लूट रही. मोदी सरकार द्वारा भेजे गए अनाज भी आज गरीबों तक नहीं पहुंच रहे. लोग भूख से मरने को विवश हैं. किसी भी ऑफिस में बिना पैसे का काम नही होता.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने चहेते दलालों, बिचौलियों को एके 47की सुरक्षा देती है लेकिन आम आदमी को मरने केलिए छोड़ देती है. राज्य के विकास में योगदान देने वाले व्यापारी आज दहशत में जी रहे. झारखंड राज्य भाजपा की देन है. श्रद्धेय अटलजी ने झारखंड का सपना साकार किया. कांग्रेस झामुमो तो आंदोलन को बेचने खरीदने में लगे रहे. झारखंड में जो भी विकास दिखता है, वह भाजपा की देन है, अटलजी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारंभ की. गांव तक सड़क बनी, नदी-नालों पर पुल पुलियों का जाल बिछा, सर्व शिक्षा अभियान शुरू हुआ. आज मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही. 2014से मोदी सरकार गांव,गरीब किसान को समर्पित है.

इसे भी पढ़ें – साहिबगंज के पत्थर कारोबारी भगवान भगत की जमानत अर्जी ईडी कोर्ट ने की खारिज

Related Articles

Back to top button