JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

हथियारों की पूजा कर मंत्री रणधीर सिंह ने मनायी विश्वकर्मा पूजा, फोटो वायरल

Ranchi: “हे विश्वकर्मा भगवान इसी तरह आने वाले चुनाव के बाद हथियारों का जखीरा मेरे पास रहे, इतने सारे हथियार मेरी सुरक्षा में तैनात रहे…जय हो विश्वकर्मा भगवान की”. खबर में लगी फोटो वायरल होने के बाद लोग कुछ ऐसी ही बातें कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि मंत्री रणधीर सिंह भगवान से यही प्रार्थना कर रहे होंगे.

इसे भी पढ़ेंःBJP कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और आशा लकड़ा से ज्यादा तरजीह मिस्फिका को

विश्वकर्मा पूजा में लोग अमूमन गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीन या दूसरी चीजों की पूजा करते हैं. लेकिन कृषि मंत्री रणधीर सिंह अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के सारे हथियार जमा कर उसकी पूजा कर रहे हैं. पूजा करते वक्त मंत्री के किसी खास ने यह तस्वीर ली होगी. लेकिन यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल है. कई तरह की बातें हो रही हैं. मस्खरी का एक मुद्दा हो गया है.

अपनी हरकतों की वजह से जाने जाते हैं मंत्री जी

जिस पार्टी की सरकार में वो मंत्री हैं, उसी पार्टी को खुलेआम भला-बुरा कहने का अगर माद्दा किसी के पास है, तो वो मंत्री रणधीर सिंह हैं. विधानसभा हो या खुला मैदान किसी के बारे में कुछ बोलना हो तो मंत्री जी परहेज नहीं करते. गंभीरता इनके चेहरे पर कम ही दिखायी देती है. हर वक्त मजाकिया अंदाज में रहने की वजह से झारखंड में मंत्री जी काफी चर्चित हैं.

1) जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए मंत्री ने किया 20 बार फोन

सारठ के डीएमओ राजेश कुमार अवैध तरीके खनन कर बालू ले जा रहे नौ ट्रैक्टर को पकड़ा. फिर उसे सारठ थाना ले जाया गया. इस बीच मंत्री ने लगभग 20 बार डीएमओ को फोन कर ट्रैक्टर छोड़ने के लिये कहा. कहा भी हम राज्य के कृषि मंत्री हैं. लेकिन डीएमओ नियमों का हवाला देते हुए गाड़ी को नहीं छोड़ा.

इसे भी पढ़ेंः6302 करोड़ हुए खर्च लेकिन खेतों में नहीं पहुंचा पानी, 88 फीसदी किसान को सिंचाई सुविधा नहीं

2) जामताड़ा के एक इफ्तार पार्टी में सरकार के कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी एकसाथ जमा हुए. इफ्तार पार्टी के बाद तीनों विधायक एकसाथ बैठे. हंसी मजाक का दौर चल रहा था, उसी बीच रघुवर सरकार की बात शुरू हो गयी. मुद्दा था रघुवर सरकार और सरकार के अधिकारी. करीब पांच मिनट के इस वीडियो में इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी दोनों ने सरकार और सरकारी अधिकारियों की जमकर आलोचना की जिसे मंत्री रणधीर सिंह सुनते रहे. उनके हां में हां भरते रहे और आखिर में ये भी कहा कि हम तो अपने विभाग के आईएएस को हड़का के रखते हैं.

इसे भी पढ़ेंःअलर्ट – आज के अखबारों में निकला है 2476 युवाओं को नौकरी देने का फर्जी विज्ञापन

3) देवघर के सारठ थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंत्री रणधीर सिंह और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कोर्ट ने सारठ प्रखंड के अलुवारा पंचायत के मुखिया जयदेव मेहरा की शिकायतवाद (पीसीआर संख्या 413/17 ) की सुनवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एडीजे प्रथम, देवघर के आदेश पर कांड संख्या 214/2017 धारा 323,341,380,452,454,506/34 एवं हरिजन उत्पीड़न एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है.

इसे भी पढ़ें-रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी

4) रांची में आयोजित एक प्रतिष्ठित अखबार के कार्यक्रम में जो कुछ देखा गया. वही आपको बता रहे हैं. मामला रविवार का है. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन भाजपा के नेता उनके साथ ऐसे पेश आये जैसे वो कोई अपराधी हों. सिर्फ भाजपा के नेता ही अभद्र आचरण पर नहीं उतरे. सरकार के मंत्री रणधीर सिंह भी ज्यां द्रेज को सरेआम धमकी देने लगे.

फेहरिस्त लंबी है…

Related Articles

Back to top button