
Giridih: एड्स कंट्रोल कार्यक्रम के तहत यूथ फेस्ट और आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा को लेकर बुधवार को गिरिडीह जिला स्वास्थ विभाग ने शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया. इस दौरान मैराथन दौड़ में कई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया. मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मौजूद प्रतिभागियों और नर्सों को शपथ दिलाया की अंगदान और रक्तदान के लिए वो समाज के लोगों को प्रेरित करेंगे. डीसी ने कहा कि आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम भारत सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं में शामिल है और इसका मकसद लोगो को भारत सरकार के आयुष्मान स्वास्थ योजना से जोड़ना है. जिसे किसी को अपने बिमारी के लिए अधिक परेशानी उठाना नही पड़े.

इधर डीसी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत किया. मैराथन दौड़ का समापन भी झंडा मैदान में किया गया. जहां डीसी और स्वास्थ विभाग की डीपीएम प्रतिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से मैराथन दौड़ में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5 हजार, दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को दो हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया. मौके पर खेल अधिकारी अर्जुन बारला समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2023: सिल्वर के बाद भारत को शूटिंग में मिला गोल्ड, 4 स्वर्ण समेत कुल 16 मेडल झोली में आए




